बाराबंकी रामनगर
एक ओर सरकार किसानों के अच्छे दिन लाने के लिए अपने घोषणा पत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए काफी प्रयासरत दिखाई दे रही है वहीं भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) पार्टी ब्लॉक इकाई रामनगर, राजेंद्र प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा उप जिला अधिकारी रामनगर राजीव कुमार शुक्ला के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें किसान विरोधी बिल वापसी की मांग की गई है बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा कृषि बिल जो लागू किया गया है। वह किसानों के हित में नहीं है। यह बिल खिलाफ है।इसलिए उक्त बिल को रद्द करने की मांग की गई है। जहां पर क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे व थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर रामचंद्र सरोज के साथ-साथ कमलेश वर्मा जिला संगठन मंत्री, नरेंद्र वर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष, विजय कुमार, अनिल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।