पुलिस प्रशासन से हुई झड़प किसानों ने जीटी रोड सहित कई स्थानों पर रखा घंटो जाम

10 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से पूर्व में हुई घोषणा के अनुसार एटा में होगी अनिश्चितकालीन किसान महापंचायत

एटा।आज दिनांक 08 दिसंबर 2020 को को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में अखिल भारतीय किसाश यूनियन के कार्यकर्ताऔं ने विभिन्न सडकों पर अपनी अपनी क्षमताओं के अनुसार विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत बंद के समर्थन में चक्का जाम को सफल बनाने का काम किया सर्वप्रथम जीटी रोड स्थित कासोन चौराहा निकट डायट एटा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी एवं पुलिस प्रशासन काफी झड़प हुई और अंततोगत्वा किसान बीच रोड पर बैठ गए उसके बाद प्रशासनिक अधिकारी बैकफुट पर आए और किसानों को समझा-बुझाकर ज्ञापन लिया उपस्थित किसानों द्वारा निर्णय लिया गया कि देश की सरकार किसानों के हित में निर्णय लेने से बच रही है इसलिए किसानों भारी आक्रोश पनप रहा है अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 10 सितंबर को एटा में किसान महापंचायत में बड़ी संख्या मैं किसानों को जोड़ने का एलान किया उक्त प्रदर्शन कर देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपस्थित उप जिलाधिकारी एटा एवं सीओ सकीट तथा विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों को पूरे प्रदेश एवं देश में ज्ञापन सौंप कर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए समस्याओं के समाधान कराने का प्रयास किया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ सरकार को किसान मजदूरों नौजवानों के हक में कार्य करने के लिए बाध्य करेंगे एवं 10 दिसंबर को किसान महापंचायत को सफल बनाने का कार्य करेंगे उपरोक्त महापंचायत के माध्यम से लंबित समस्याओं सहित लंबित समस्याओं सहित निम्नलिखित समस्याओं के समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

01 :- किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तत्काल रद्द किया जाए।

02 :- संशोधित विद्युत अधिनियम 2020 को तत्काल रद्द किया जाए ताकि गरीब मजदूर किसान एवं आम आवाम को विद्युत सप्लाई सस्ते दामों में निरंतर मिलती रहे।

03 :- धान, मक्का, बाजरा के किसानों की उद्योगपतियों एवं बड़े व्यापारियों द्वारा मंडियों में सरेआम लूट की जा रही है इसे तत्काल रोकते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

04 :- खेती की बुवाई हेतु नहर रजवाहों में अति शीघ्र टेल तक पानी पहुंचाया जाए एवं सफाई के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को तत्काल रोका जाए।

05 :- किसानों को ताज पेट्रोलियम क्षेत्र की तरह 24 घंटे निशुल्क विद्युत सप्लाई उपलब्ध कराई जाए।

06 :- किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पूर्ण रूप से पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए निशुल्क प्रदर्शनों के नाम पर हो रही विभागों द्वारा लूट को तत्काल रोका जाए।

07 :- बीज कंपनियों द्वारा किसानों की खुलेआम लूट की जा रही है जिस पर तत्काल पाबंदी लगाते हुए सस्ते दामों में किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाए।

08 :- श्रम विभाग द्वारा अकुशल श्रमिकों का तत्काल रजिस्ट्रेशन करते हुए योजनाओं का पात्रों को पारदर्शिता के साथ लाभ दिलाया जाए।

09 :- लॉक डाउन एवं सरकारों की किसान विरोधी नीतियों की वजह से किसान पूर्णरूपेण बर्बाद हो गया है इसलिए तत्काल कर्जा मुक्त किया जाए।

10 :- हरियाणा राजस्थान की तरह उत्तर प्रदेश में भी सरपंच प्रणाली को लागू कर छोटे-छोटे विवादों का गांव स्थानों पर निपटारा कराया जाए।

11 :- हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश कि कुछ भाग सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर ब्रजप्रदेश बनाया जाए।

ओप्पो चक्काजाम आंदोलन में कांग्रेश एटा की तरफ से गंगा सहाय लोधी जिलाध्यक्ष योगेश राजपूत मोहम्मद इरफान एडवोकेट दिनेश चंद्र यादव अमित गुप्ता डॉ सुरेंद्र सविता रस्तोगी सुरेंद्र लोधी तथा किसान सभा एटा ज्ञान सिंह बघेल एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष एवं राजाराम यादव संयुक्त सचिव आदि लोगों ने समर्थन किया

जीटी रोड स्थित कासोन चौराहा के डाइट एटा के पास जाम में प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, उक्त जाम के संयोजक श्री कृष्ण गौतम, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, अरविंद शाक्य प्रदेश महासचिव, थान सिंह लोधी, हाकिम सिंह वर्मा, बबलू नागर, विद्याराम, अवनीश यादव, दुष्यंत यादव, जगबीर सिंह, दिनेश यादव, यदुवीर वीर सिंह, सुखबीर, प्रवेंद्र कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अवागढ़ एवं जलेसर सिकंदराराऊ रोड पर हुए प्रदर्शन में प्रमुख रूप से :- तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र वर्मा, दोजीराम कुशवाहा, भीष्मपाल वर्मा रामप्रकाश, लाखन सिंह नेताजी, राजुउद्दीन खान, किताब सिंह राजपूत, ठाकुर वीरेश सिंह, चंद्रवीर सिंह राणा, रामवीर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

जीटी रोड पर थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत पुठिया चौराहे पर सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, सिवम, राहुल,पवन यादव, विनय बाबू, रंजीत सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

जनपद फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में एटा से शिकोहाबाद रोड पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्लेश यादव, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्रा, सुनील प्रधान जी के नेतृत्व नेतृत्व में चक्का जाम कर किसानो ने जबरदस्त प्रदर्शन किया साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जनपदों सहित देश के विभिन्न प्रदेशों के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा कर बाहरी विरोध प्रदर्शन किया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks