किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लिया जाए :- बिजेंद्र यादव

किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लिया जाए :- बिजेंद्र यादव केंद्र की मोदी सरकार के तीन कृषि काले कानूनों के विरोध में 12 दिनों से धरनारत किसानों के समर्थन में आज किसान संगठनों, किसानों एवं राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के भारत बंद को समर्थन देने व बंद को सफल बनाने के लिए गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय एकत्रित हो शहर को बंद करवाने के लिए जाने पर जिला प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से आगे नहीं जाने दिया और जिला प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय पर गिरफ्तार कर अपनी निगरानी में कार्यालय में नजर बंद कर दिया। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि अन्नदाताओं की आवाज़ उठाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से बंद को समर्थन देने जा रहे थे जिनको प्रशासन ने अवैध तरीके से अपनी हिरासत में ले लिया। सरकार के संरक्षण में जिला प्रशासन जबरदस्ती कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर रही है। जिला प्रशासन के आगे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता झूकेगे नहीं और न ही कमजोर होगे। जिला प्रशासन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है और संविधान तरीके से किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को दबा रही है। सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कांग्रेसी नहीं झूकेगे ,कांग्रेस पार्टी किसानों को गुलाम बनाने वाले काले कानूनों का विरोध कर रही है और करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी किसानों को एमएसपी की गारंटी देने और एमएसपी को कानूनी मान्यता देने मांग करती रहेगी। केंद्र सरकार देश के किसानों के साथ सोतेला व्यवहार कर रही। किसान काले कानूनों को समाप्त करवाने के लिए काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीनता दिखा रही है किसानों की मांगों को नजरांदाज कर रही है। गाजियाबाद जिला कांग्रेस केंद्र सरकार से मांग करती हैं जल्द से जल्द किसान विरोधी काले कानूनों को समाप्त किया जाए। जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वसिष्ठ, पीसीसी सदस्य आसिफ़ सैफी, पीसीसी सदस्य त्रिलोक सिंह, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सलीम सैफी, पीसीसी सदस्य राजा राम भारती, जिला उपाध्यक्ष व कार्यालय प्रशासन प्रभारी मोहमद हनीफ चीनी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, कांग्रेस किसान प्रदेश महासचिव नवनीत त्यागी, पूर्व महापौर प्रत्याशी लालमन सिंह, जिला महासचिव दिनेश प्रताप सिंह खोडा, जिला महासचिव विकास शर्मा ,जिला सचिव शिवदत्त अधाना, जिला सचिव नईम खान चौधरी,ब्लांक अध्यक्ष जुल्फिकार चौधरी, पूर्व महानगर महासचिव जयकिशन, जिला महासचिव रामप्रकाश कश्यप, पूर्व जिला महासचिव डा बाबू राम आर्य,ताज राणा, शंकर ठाकुर, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, पकज सिहंगल, शमशुद्दीन, लेखराज त्यागी, राकेशपाल , नूरहसन भाटी, ठाकुर ओंकार सिंह, आशिक सैफी,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks