कनाडा में किसान बिल पर प्रदर्शन के दौरान 13 हुए गिरफ्तार, भारतीय उच्चायोग ने उठाए सवाल

कनाडा में किसान बिल पर प्रदर्शन के दौरान 13 हुए गिरफ्तार, भारतीय उच्चायोग ने उठाए सवाल

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने भारत में किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए लगभग 4,000 प्रदर्शनकारियों के इकट्ठा होने पर स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा पर सवाल उठाया. भारतीय उच्चायोग ने इन प्रदर्शनकारियों में से कुछ पर भारत विरोधी तत्व होने का भी आरोप लगाया. स्कॉटलैंड यार्ड ने एक व्यक्ति और 3 किशोरों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही मोटरचालकों को सेन्ट्रल लंदन में स्थित भारतीय मिशन के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी.

भारतीय हाई कमीशन के आसपास ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों लोग जुटे जिसके कारण कुछ घंटों के लिए इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों में से 4 को बाद में उनके द्वारा अपने बारे में सभी सूचनाएं देने के बाद जुर्माना लगा कर छोड़ दिया. कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शनकारियों को अनुमति दिए जाने के बाद भारतीय दूतावास ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निराशा व्यक्त की.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks