मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉक डाउन पूरे देश में चल रहा है। दूसरे लॉक डाउन की अवधि आगामी तीन मई को समाप्त हो रही है। ये आगे बढ़ेगा या नहीं इसको लेकर अभी संशय है। वहीँ कुछ कार्यालय लॉक डाउन के दौरान खुल रहे हैं उसमें जिलाधिकारी कार्यालय भी शामिल है। जिस कारण यहां कर्मचारियों के साथ ही सामान्य जन भी पहुंच रहे हैं। जिसमें कमर्चारियों को संक्रमण से बचाने के लिए सेनेटाईजेशन टनल लगाया गया है। जो भी अब कार्यालय आएगा उसे इस टनल में से गुजरना होगा। ताकि यदि कोई संक्रमित व्यक्ति भी आता है तो वो किसी और को न कर पाए।
इसलिए लगाई मशीन
नजारत बाबू अनुराग गुप्ता ने बताया कि कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ ही आम लोगों में संक्रमण न फैले इसलिए इस मशीन को लगाया है। बड़ी संख्या में कर्मचारी और आम लोग इन दिनों कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। बड़े पैमाने पर संक्रमण रोकने के लिए टनल बेहतर उपाय है। इससे वक्त भी बचेगा और खतरा भी कम होगा।
बढ़ रही है संख्या
यहां बता दें कि मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से ऊपर पहुँच गयी है और जनपद रेड जोन में शामिल है। लिहाजा खतरा सभी के लिए बढ़ रहा है। ऐसे में इस तरह का प्रयोग निश्चित ही संक्रमण कुछ कम करेगा।