
कटरा से दिल्ली को कूच कर रहे सैकड़ों किसानों को क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ रोका।
शहजहाँपुर
दिल्ली में चल रहे देशव्यापी आंदोलन में तीसरी बार वार्ता विफल होने पर किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। आज मीरानपुर कटरा के नेशनल हाईवे स्थित जूनियर हाई स्कूल मैदान से सैकड़ों की संख्या में किसानों ने दिल्ली को कूच करने के लिए हुंकार भरी तो मुख्य चौराहे पर तैनात क्षेत्राधिकारी तिलहर परमानंद पांडे के नेतृत्व में तैनात कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान व पुलिस बल ने किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया।और बापस लौटने को कहा लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे सीओ की काफी कहने पर किसानों ने वाहनों से उतर कर उनसे बात की जिस पर किसानों ने कहा कि अगर अग्रिम बैठक विफल होती है तब बह लोग दिल्ली कूच करेंगे जिन्हें प्रसासन नही रोकेगा।जिस पर सीओ ने रजामंदी दे दी।तब कही जाकर किसान बैरंग लौटे।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने नगर के जूनियर हाई स्कूल में दिल्ली कूच करने के लिए एकत्र हुए किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किसान परेशान है उसका कोई पुरसाहाल नही है और सरकार इस बिल से किसान का खून चूसना चाहती है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह यादव मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह जिला महासचिव बृजमोहन गौतम जिला उपाध्यक्ष खुशीराम राठौर जिला सचिव अनिल सिंह तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मदनापुर उपेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कांट सोनू सिंह ब्लॉक अध्यक्ष खुदागंज जयवीर सिंह तहसील उपाध्यक्ष महेश सिंह, नगर प्रभारी फरीद अंसारी ,उपाध्यक्ष मुन्ना लाल,मो0 जाकिर,मो0 अय्यूब अंसारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे