काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित बिरला टेंपल दर्शन करने जाना है तो ₹10 जेब में रखिए जनाब

वाराणसी/ वैश्विक महामारी के चलते जहां तमाम मंदिर और विश्वविद्यालय से लेकर महत्वपूर्ण ऑफिस बंद हो चुके थे वहीं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेश अनुसार सब सुचारू रूप से धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गया है I इनमें से कई मंदिर के द्वार खुल भी चुके हैं I और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हम देख चुके हैं I मगर बीएचयू स्थित बिरला मंदिर जहां पर पहले जूता चप्पल मुफ्त में श्रद्धालु छोड़कर अंदर जाते रहे I वही आज ₹10 आपको जेब में रखना होगा तब जाकर महादेव का दर्शन आप कर पाएंगे I कोविड-19 का उदाहरण देते हुए बीएचयू प्रशासन ने बिरला टेंपल जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए चप्पल स्टैंड में जूता-चप्पल जमा करने हेतु स्टैंड लगवा दिया गया है I एक तरफ तो कार्य बहुत ही सराहनीय है I मगर दूसरी तरफ ₹10 श्रद्धालुओं को अपने जेब से देना पड़ रहा है I सवाल यह है कि, आखिर क्या बीएचयू प्रशासन के पास श्रद्धालुओं का चप्पल रखने के लिए मुफ्त व्यवस्था नहीं है ?