कृषि बिल के खिलाफ 8 दिसम्बर को भारत बंद का राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पुर जोर समर्थन करता है- अशोक सिंह

कृषि बिल के खिलाफ 8 दिसम्बर को भारत बंद का राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पुर जोर समर्थन करता है- अशोक सिंह

गाजियाबाद 7 दिसम्बर (चमकता युग) देश के अन्नदाता किसान के हितों पर सरकार ने गंभीर कुठाराघात किया है । सरकार की इन नितियों के विरोध में देश के समस्त किसान एक जुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और 8 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया है । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इसका समर्थन करती है । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा कि यह आह्वान राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष इडिण्यन नेशनल शुगर वर्कर्स अशोक सिंह ने किसानों के समर्थन में आह्वान किया है ।
उन्होंने कहा कि देश की समस्त ट्रेड यूनियनों के संगठन किसानों के साथ हैं । जिसमें मुख्य रूप से आई एन टी यू सी, ए आई टी यू सी, एच एम एस, सी आई टी यू, ए आई यू टी यू सी, टी यू सी सी, सी इ डब्ल्यू ए, ए आई सी सी टी यू, एल पी एफ, एवं यू टी यू सी शामिल हैं ।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि वर्तमान की केन्द्र सरकार जन विरोधी, राष्ट्र विरोधी, और किसान विरोधी नीतियाँ अपना कर पूँजी पतियों को लाभ देने का कार्य कर रही हैं । सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण असमानता में वृद्धि हुई है और बेरोजगारी बढ़ रही है । रक्षा उत्पादन इकाई, बैंक, कोयला, इस्पात, रेलवे आदि अनेकों क्षेत्रों का निजीकरण इसका ज्वलंत उदाहरण है ।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, कार्य कारिणी, सदस्य एवं समस्त जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे 8 दिसम्बर को भारत के अन्नदाता किसानों के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान करें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks