फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के एक शख्स का हुआ पर्दाफ़ाश

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के एक शख्स का हुआ पर्दाफ़ाश

पुलिस के आने पहले गांव वालों की आँखों में धूँल झोंक हुआ नो दो ग्यारह
बता दे कि आजकल फर्जी आधार कार्ड बनाने का धंधा जोरो पर चल रहा है।
इस प्रकार का एक मामला आज उ0प्र0 के जिला बुंलदशहर के तहसील सिकन्दराबाद में गुलावठी रोड पर गांव काँवरा में देखने में आया है। रात्रि साढे 7 बजे सुत्रो द्वारा जानकारी मिली कि हमारे गांव में फर्जी आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं तो सूचना मिलने पर हमारे जिले के संवाददाता ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई तो फर्जी आधार बनाने वाला आदमी अपना नाम राजकुमार गांव चोला चौकी बता रहा था ओर इसके पास एक लेटटोप /टेबलेट था जिससे ग्रामीणो को फर्जी तरीके धोका दे रहा था। ओर इसकी बाईक का न0 – U P 13 AM 8422 था। गांव वालों ने 112 न0 पर पुलिस को सुचित किया फोन करने के लगभग 30 मिनट के बाद जब पुलिस गांव कावंरा पहुँची उससे पहले वो फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला शख्स गांव वालों की आँखों में धूँल झोंक कर 9 दो 11 हो गया। मगर 112 न0 पुलिस ने उस मकान मालिक से तहतीकात की जिस मकान में आधार कार्ड बनाये जा रहे थे। हमारी टीम ने पुलिस कर्मियों को तहतीकात करते हुए छोड दिया न जाने आगे कया हुआ। गांव वालों ने बताया कि इस आदमी ने हम लोगों से 250 रुपये वसूले है। ओर इस प्रकार कुल 70 आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गयी। दुसरी तरफ वह शख्स बता रहा था कि हम पलवल की आई 0डी से आधार कार्ड बनाने का धंधा कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks