ब्रह्मांड की कुछ अद्भुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में पृथ्वी के बाहर यानी ब्रह्मांड की कुछ अद्भुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एक नजर में यह तस्वीरें अविश्वसनीय लगती हैं लेकिन इन्हें देखकर आप इनकी सुंदरता से अवाक रह जाएंगे।

नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी के आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से इन फोटो को शेयर किया गया है। ब्लैकहोल के चारों और घुमने वाले पदार्थ से लेकर निहारिक को रोशन करने वाले एक सितारे तक, यह चित्रों का खजाना है जो आपको हक्का-बक्का या अवाक कर देगा।  नेबुला को चमका रहा टी टौरी
नासा ने जो सबसे पहले तस्वीर शेयर की है, उसमें टी टौरी नाम का एक सितारा है, जो वैरिएबल नेबुला एनजीसी 1555 को चमकाता है। नासा ने आगे समझाया कि एक वैरिएबल नेबुला एक परावर्तन नेबुला है जो कि रोशनी में चमकता है और ये रोशनी एक सितारे में परिवर्तन के कारण चमक में उतार-चढ़ाव से पैदा होती है। यह पृथ्वी से 400 प्रकाश वर्ष दूर है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks