ग्रामीणों को पीटने के आरोपी शराबी सिपाहियों को पुलिस कप्तान ने किया लाइन हाजिर

…..ग्रामीणों को पीटने के आरोपी शराबी सिपाहियों को पुलिस कप्तान ने किया लाइन हाजिर।
शाहजहांपुर
कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में बीती रात शराब के नशे में धुत दो सिपाहियों ने सड़क से गुजर रहे बीमार युवक को पकड़ लिया व युवक को पीटना शुरू कर दिया। बीमार युवक सिपाहियों से छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा परंतु शराब के नशे में धुत सिपाहियों ने एक न सुनी। शोर-शराबा होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी सिपाहियों को समझाने का प्रयास किया तो सिपाहियों ने ग्रामीणों को भी खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी। ग्रामीणों में रोष फैलने पर ग्रामीणों ने भी सिपाहियों को खरी-खोटी सुनाकर बंधक बना लिया।
सिपाहियों ने जब इसकी सूचना पुलिस थाने पर दी तो सूचना पर कटरा थाना एसएसआई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया व सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही रवि लाल व संदीप को लाइन हाजिर कर दिया है।
कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सिपाहियों द्वारा शराब के नशे में ग्रामीणों से अभद्रता की जानकारी मिली थी इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई थी फिलहाल सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks