अब ग्राम नाबर होगा हॉट स्पॉट घोषित, कोविड-19 एल 1 हॉस्पीटल में ट्रासंफर

एटा जिले का पाचंवा पॉजीटिव अलीगंज ब्लॉक से मिलने पर हडकंप , अब ग्राम नाबर होगा हॉट स्पॉट घोषित, कोविड-19 एल 1 हॉस्पीटल में ट्रासंफर
————————————
एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू किऐ गए लॉक डाउन के 36 वें दिन एटा जिले की सुदूरवर्ती तहसील अलीगंज के ब्लॉक मुख्यालय के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नाबर से एक ओर पॉजीटिव केस निकलने बाद अलीगंज क्षेत्र में हडकंप जैसे हालात उतपन्न होने की खबरें आ रही है ! प्राप्त विवरण के अनुसार सतेन्द्र उम्र 22 वर्ष पुत्र ब्रजपाल मूल निवासी ग्राम नगला डार तहसील शमशाबाद जिला फरूखाबाद देहली में प्राइवेट नौकरी कर गुजर बसर कर रहा था! कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लागू लॉक डाउन में वह दिल्ली से किसी प्रकार अलीगंज ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नाबर में अपनी बहिन श्रीमती पुष्पा पत्नी बबलू यादव के यहां पहुंचकर रहने लगा! ग्राम नाबर के किसी जागरूक व्यक्ति की सूचना पर अलीगंज स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पॉन्स टीम उसको लेकर एटा मुख्यालय के जीटी रोड स्थिति जेएलएन महाविद्यालय मे बने क्वारेन्टाइन केन्द्र पर छोड़ गयी ! जेएलएन महाविद्यालय क्वारेन्टाइन केन्द्र के नोडल डा0 वीडी भिरौरिया ने उसका व अन्य लोगो का सैम्पल जांच के लिए अलीगढ भेजा था ! आज अलीगढ मेडीकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्ट में सतेन्द्र पॉजीटिव पाया गया ! कोविड-19 के जिला स्तरीय नोडल डिप्टी सी एम ओ डा0 एस के नागर ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि अलीगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने बाले ग्राम नाबर व उसके 2 किलोमीटर की परिधि में आने वाले ग्रामों में शीघ्र ही हॉट स्पॉट स्कीम लागू करते हुए पॉजीटिव केस के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारेन्टाइन कराते हुए उनकी भी जांच कराई जाऐगी ! डा0 एस के नागर ने बताया कि उक्त पॉजीटिव केस मिलने के बाद उसको क्वारेन्टाइन सेंटर से कोविड-19 एल 1 हॉस्पीटल्स सी एच सी बागवाला पर आइसोलेट किया जा रहा है !.उन्होने बताया कि अब तक कुल पांच लोग जिले मे कोरोना वायरस से सक्रंमित पाऐ गए हैं, जिनमे एक महिला भी शामिल हैं ! जिनको नियमित रूप से सुबह व शाम नाश्ता व दोनो टाइम भोजन देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में उपचार देते हुए नियमित जांचे करायी जा रही है !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks