जियो सर्वर रूम से ढाई करोड़ रुपये की आठ कीमती डिवाइस चोरी……….

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके मे स्थिति रिलायंस जियो के सर्वर केंद्र से आठ महत्वपूर्ण डिवाइस की चोरी से सनसनी फैल गई । डिवाइस चोरी से इटावा औरैया और कन्नौज मे जियो मोबाइल सेवा प्रभावित हो गई है ।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रिलायंस जियो के सर्वर से महत्वपूर्व डिवाइसों के चोरी के प्रकरण मे पुलिस ने गार्ड समेत दो लोगो को हिरासत मे ले लिया है जल्द ही मामले का खुलासा इटावा पुलिस कर देगी।
उन्होने बताया कि देर रात हुई घटना के बाद यह जानकारी सामने आई है कि गार्ड की मिली भगत से सनसनी वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के हाथो कई अहम सुराग इस मामले को लेकर लगे है।
उन्होने बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजे के आसपास घटी है जिसके बाद जिले भर के प्रमुख अफसरो ने मौके ए वारदात पर जाकर गहनता से पडताल की ।
इस वारदात के बाद इलाके के कई सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया है जिसकी गहनता से पडताल की गई है ।
चोरी गई आठ डिवाइसे की बहुत ही कीमती मानी जा रही है। इस महत्चवूर्ण चोरी की वारदात मे जियो कंपनी से ही जुडे हुए कुछ पुराने तकनीकी जानकारो का हाथ होने का शक जताया जा रहा है।
इस चोरी की वारदात से जियो मोबाइल का नेटवर्क ठप्प हो जाने की जानकारी मिली है। डिवाइस चोरी हो जाने से इटावा, औरैया ओर कन्नौज जिलो मे जियो सर्वर फेल हो गया है। सर्वर फेल होने से कईयो हजार मोबाइल फोन ठप पड गये है ।
जिसको दुरूस्त करने मे रिलांयस जियो के अफसर सक्रिय दिख रहे है।
ऐसा कहा गया है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने आने वाले करीब पांच की तादात मे चोर एक्सयूबी गाड़ी से देर रात आये थे । जो चंद मिनट मे ही सर्वर रूम पहुँचने के बाद ही एक के बाद एक करके आठ डिवाइस को निकाल ले गये । चोरी जाने वाली आठ डिवाइसे बेहद अहम बताई गई है । रिलायंस जियो से जुडे हुए अफसर भी इस चोराी की सनसनीखेज वारदात के बाद यहाॅ पर पहुंच गये है ।
चोरी की वारदात सामने आने के बाद एसएसपी आकाश तोमर समेत कइयों अफसरों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पूरे मामले को समझा । ऐसा बताया गया है कि चोरो का एक फुटेज सीसीटीवी कैमरे मे कैद किया गया है । संदिग्ध डिवाइस चोरो को पकड़ने के लिए पुलिस की कइयों टीमें सक्रिय किया गया है । अभी तक यह बात साफ नही हो पा रही है कि चोरो ने इन महत्वपूर्ण सर्वर डिवाइस को आखिरकार क्यो चुराया है।