कार्यकर्ता ग्राम पंचायत, पोलिंग बूथ व् ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मज़बूत कराने में जुट जाये

ALIGARH

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने के उद्देश से “संगठन सृजन” कार्यक्रम चला रहे हैं इसी क्रम में आज वे अलीगढ़ जनपद की #खैर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक #टप्पल के अंतर्गत ग्राम #नूरपुर पहुंचे I नूरपुर में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों व् क्षेत्रीय नागरिकों से संगठन को मज़बूत बनाने के उद्देश से विचार विमर्श किया और लोगों से सुझाव भी मांगे इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि पार्टी को ग्राम पंचायत, बूथ एवं ब्लॉक स्तर से ही मज़बूत किया जा सकेगा जिसके लिये हम लोगों का ये पहला कर्तव्य बनता है कि प्रत्येक कार्यकर्ता ग्राम पंचायत, पोलिंग बूथ व् ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मज़बूत कराने में जुट जाये इसके लिये नागरिकों को पार्टी की उपलब्धियों का विवरण विस्तार से देकर जागरूक किया जाये इसी से हम लोग कांग्रेस पार्टी की इमारत को मजबूत कर पायेंगे मज़बूत इमारत के लिये उसकी नींव का पुख्ता होना ज़रूरी है I पार्टी आगामी ग्राम पंचायत चुनावों में उन्हीं प्रत्याशियों के विषय में विचार करेगी जोकि अपने क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर मज़बूत होंगे I इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेक बंसल जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों की भलाई के हित में रहती है 2014 के बाद भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून में जब “किसान विरोधी” संशोधन किये तब मा० राहुल गाँधी जी ने किसानों के लिये लड़ाई इसी टप्पल क्षेत्र से प्रारंभ की थी जोकि भट्टा पारसौल होते हुये और लम्बी खिची किसान हित में राहुल जी और कांग्रेस पार्टी का संघर्ष रंग लाया और सरकार को भूमि अधिग्रहण क़ानून के संशोधन वापस लेने पड़े आज नये कृषि कानूनों को लेकर किसान इस सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे सड़कों पर पड़े हुये हैं तब फिर से कांग्रेस पार्टी किसानों इस संघर्ष में उनके साथ है वर्तमान समय में बेरोज़गारी की समस्या दिन प्रतिदिन सुरसा की तरह से मुह फैला रही है लेकिन सरकार झूठे आंकड़े देकर देश की जनता को बरगला रही है I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks