????कड़ाके की ठंड में भी राजस्थान में गर्मी तोड़ रहा रिकॉर्ड, 33 डिग्री के पार हुआ तापमान

पूरे देश में सुबह-शाम हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है. सर्दी का आलम यह है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं, धुंध के साथ-साथ कोहरे ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. लेकिन राजस्थान में अभी भी गर्मी अपना सितम ढाह रहा है. इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में सर्दी के मौसम में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. दिसम्बर माह में ही शुक्रवार को सबसे गर्म दिन रहा. कल चूरू का तापमान रहा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में सबसे अधिक है. इससे पहले साल 2003 में आठ दिसम्बर को चूरू का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.
वहीं, पिछले 28 नवंबर को खबर सामने आई थी कि प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू में फिर से एक अंतराल के बाद कड़ाके की सर्दी का अहसास तेज हो गया है. इससे पर्यटकों के साथ- साथ स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया. 4 दिन बाद देर रात फिर से माउंट आबू का तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया. घरों के बाहर पड़ी कारों पर हल्की बर्फ देखने को मिली थी. उत्तर भारत के बर्फबारी के कारण माउंट आबू में हार्ड कंपकंपाने वाले सर्द हवाओं ने सबको झकझोर दिया था. रात को सर्द हवाएं चलने के बाद सुबह -सुबह माउंट आबू सहित प्रदेश के कई जिलों में ठंड लोगों को परेशान कर रही थी. इधर माउंट आबू के मैदानी इलाकों में और होटलो के बाहर पड़ी कारों पर बर्फ की हल्की परत देखी गई थी.