अर्नब गोस्वामी सहित 2 लोगों के खिलाफ सुसाइड केस में दाखिल हुई चार्जशीट

????अर्नब गोस्वामी सहित 2 लोगों के खिलाफ सुसाइड केस में दाखिल हुई चार्जशीट

महाराष्ट्र पुलिस क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी समेत 2 लोगों के खिलाफ 2018 के सुसाइड केस में चार्जशीट फाइल कर दी है. क्राइम ब्रांच ने ये चार्जशीट मुंबई में अलीबाग की एक कोर्ट में दायर की है. इस सुसाइड केस में अर्नब पर सुसाइड करने के लिए 2 लोगों को उकसाने का आरोप है.

बता दें कि अर्नब गोस्वामी और अन्य 2 लोग फिरोज शेख और नीतीश शारदा के खिलाफ साल 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद को सुसाइड करने के लिए कथित रूप से उकसाने का मामला दर्ज है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने कल चार्जशीट फाइल की. चार्जशीट में क्राइम ब्रांच ने 65 लोगों को गवाह बनाया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks