समाजवादी पार्टी कार्यालय अम्बेडकरनगर में बैठक सम्पन्न हुई|

भारतीय संविधान के निर्माता,परम् पूज्य भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तैयारी सहित विभिन्न मुद्दों पर समाजवादी पार्टी कार्यालय अम्बेडकरनगर में बैठक सम्पन्न हुई|

अम्बेडकरनगर जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक हुई|बैठक में भारतीय संविधान के निर्माता,परम् पूज्य भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी के सन्दर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी एवं मतदाता सूची में नये नामो को शामिल करने तथा मतदाता सूची में पुनरीक्षण का कार्य करने पर बल दिया गया| बैठक में मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष रामशकल यादव,पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त,पूर्व सदस्य विधान परिषद विशाल वर्मा,पूर्व सदस्य विधान परिषद अतहर खॉं,पूर्व विधायक कुंवर अरुण,उत्तम चौधरी,हरीराम बागी,राजमन भारती,राम हेत पंकज,बाकेलाल गौतम आदि मौजूद रहे|
तथा
अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम सभा सन्दहां मजगवां निवासी श्री राम जनम यादव के माताजी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त जी|इस मौके पर सपा नेता राम चन्द्र वर्मा,अजय गौतम एडवोकेट,राम प्यारे निषाद,युसुफ खॉं,रविन्द्र यादव,राम मूरत,कृष्ण कुमार पाण्डेय,शौकत अली,गुरूदेव गौतम,अन्नू कन्नौजिया,सूर्यप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks