रामडीह सराय में गन्ना तोड़ने के विवाद को लेकर हुई हत्या में  सभी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बसखारी अन्तर्गत ग्राम रामडीह सराय में गन्ना तोड़ने के विवाद को लेकर हुई हत्या में  सभी अभियुक्त गिरफ्तार।

 अंबेडकरनगर 5 दिसंबर_ मृतक बब्लू पुत्र लालजी निवासी रामडीह सराय चेकटईया थाना बसखारी व अभियुक्तों के मध्य गन्ना तोड़ने का विवाद हुआ जिसमें अभियुक्तों द्वारा मृतक के सिर पर हमला कर दिया गया था जिसमें मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मृत्यू अस्पताल ले जाते समय हो गई थी। दिनांक 04.12.2020 को वादी श्री पप्पू पुत्र उमाकान्त निवासी रामडीह सराय चेकटईया थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा थाना बसखारी पर मु0अ0सं0- 381/20 धारा- 302 भादवि व 3(2)5 एस0सी0/एस0टी0 एक्ट बनाम चार नफर नामजद अभियुक्त पंजीकृत कराया गया था। अभियोग से सम्बन्धित सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे। अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निरन्तर प्रयास के फलस्वरूप दिनांक 04.12.2020 को अभियुक्त 01. दिलीप पुत्र पुनवासी 02. रामपूजन पुत्र वीरधारी निवासीगण को संदहा मझगवा डड्वा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर को डोडो तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा शेष दो अभियुक्त 03. राममूरत पुत्र वीरे 04. राकेश पुत्र राममगन निवासी संदहा मझगवा डड्वा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर को दिनांक 05.12.2020 को डडियवाॅ भिदुड़ से गिरफ्तार किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks