मंडी समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की कल 11:30 बजे से व्यापारियों के साथ कार्यालय पर में बैठक होगी

एटा।आज दिनांक 5 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री जी ने खदान व्यापार समिति गल्ला मंडी स्थल एटा के पदाधिकारियों से मुलाकात की उपरोक्त मुलाकात में 8 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन सहित कृषि काले कानूनों के विषय पर चर्चा की उक्त चर्चा के उपरांत मंडी समिति के पदाधिकारियों की सहमति के बाद तय किया गया कि कल दिनांक 6 दिसंबर 2020 को प्रातः 11:30 बजे से खदान व्यापार समिति गल्ला मंडी स्थल एटा के कार्यालय पर मंडी के समस्त व्यापारियों के साथ किसान नेताओं की बैठक करा कर आम सहमति से भारत बंद में मंडी समिति को बंद करने पर विचार किया जाएगा उपरोक्त बैठक में 12:00 बजे समस्त सोशल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों को भी आमंत्रित किया जाता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, प्रतीक गुप्ता अध्यक्ष मंडी समिति एटा, महेश वर्मा, प्रवीण कुमार, राधा चरण यादव, केसी राठौर, सुखबीर सिंह, बबलू यादव, प्रदीप यादव महामंत्री सहित आदि लोग उपस्थित रहे