
*#Lucknow….* *अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी से अयोध्या में अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग के लिए मांगी अनुमति* अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में अपनी अगली फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग के लिए अनुमति मांगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि अक्षय कुमार ने मुंबई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार ने यूपी में फ़िल्म की शुटिंग के लिए प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से लिखित में प्रस्ताव मिलने पर हर संभव मदद की जाएगी।