
*#Agra….* *आगरा स्नातक सीट पर भाजपा से मानवेन्द्र की जीत* *सपा के असीम यादव को 5477 वोटों से हराया* ◾स्नातक सीट पर भाजपा की पहली जीत ◾भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया आगरा खंड स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। शनिवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित किया गया। डॉ. मानवेंद्र प्रताप ने सपा के डॉ. असीम यादव को 5477 वोटों से हराया है। तीसरे स्थान पर निर्दलीय हरिकिशोर तिवारी रहे। स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला हुआ। दूसरी वरीयता के मतों की गणना के 18वें चक्र में इस सीट पर जीत का फैसला हुआ। भाजपा प्रत्याशी को कुल 39452 वोट मिले, जबकि सपा के डॉ. असीम यादव को 33975 वोट प्राप्त हो सके। भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने 5477 वोटों से जीत दर्ज की। शनिवार की सुबह रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार ने विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र दिया। आगरा खंड स्नातक सीट पर भाजपा ने पहली बार चुनाव जीता है। इस सीट पर अब तक सपा का वर्चस्व रहा।