*एटा ~ थाना निधौली कला पुलिस की छापेमारी, अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण कर रहे तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब, दो शराब भट्टी तथा शराव बनाने के उपकरण बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कला पुलिस द्वारा अवैध शराव के निष्कर्षण के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, 02 अदद भट्टी ( शराव बनाने के उपकरण) सहित 03 शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
दिनांक 29.04.2020 को थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी तथा चेकिंग के दौरान ग्राम खड़गपुर के पास से अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, 02 अदद भट्टी (शराब बनाने के उपकरण) सहित 03 शराब तस्करों को ग्राम खड़गपुर के खेतों से गिरफ्तार किया गया है। शराब के निष्कर्षण तथा लॉकडाउन उल्लंघन करने के संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध *थाना निधौली कला पर मु0अ0स0 133/2020 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम व मु0अ0स0- 134/2020 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- राधा किशन पुत्र श्रीपाल निवासी खगारपुर थाना निधौली कला एटा।
2- नेत्रपाल पुत्र चोब सिंह निवासी उपरोक्त।
3- रामविलास पुत्र रामखिलाड़ी निवासी निवासी उपरोक्त।
*फरार अभियुक्तों का नामपता*
1-प्रेमकिशोर पुत्र श्रीपाल निवासी खंगारपुर थाना निधौली कला एटा।
2- रामखिलाड़ी पुत्र लोकिराम निवासी उपरोक्त।
3- अनार सिंह पुत्र लोकिराम निवासी ऊपरोक्त।
*बरामदगी*
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
2- 02 अदद भट्टी
3- शराब बनाने के उपकरण
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल*
1- प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया
2- व.उ.नि. पुलकित शर्मा
3- उप0निरी0 अरविंद कुमार
4- आरक्षी सुखवीर सिंह
5- आरक्षी दीपेंद्र सिंह
6- आरक्षी पुष्पेन्द्र
7- महिला आरक्षी शीतु
8- आरक्षी चालक देवेन्द्र सिंह