प्रियंका गांधी ने दलित महापंचायत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया संबोधित

प्रियंका गांधी ने दलित महापंचायत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया संबोधित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज दलित महापंचायत का का आयोजन किया गया। महापंचायत में पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिरकत की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद की रिहाई के बाद प्रदेश भर में दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए सम्मेलन बुलाया गया था।
सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय, संविधान व दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए प्रत्येक गांव में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं को बनाना है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में दलितों पर निरंतर अत्याचार हो रहे है। हाथरस की घटना आपसे छुपी नही है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि हाथरस की घटना देखने के बाद भी स्थिति में सुधार करने के बजाए उनपर अत्याचार कर रही है। साथ ही उन्होंने मंगटा गांव कानपुर, ललितपुर आजमगढ़ आदि जनपदो में लगातार दलितों पर अत्याचार हुआ है। उन्होने कहा कि यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चैयरमैन को जेल में डाला गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks