देवीलाल होते तो आज किसानों के बीच होते

‘देवीलाल होते तो आज किसानों के बीच होते, दुष्यंत चौटाला कायर हैं’ नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) के रुख से नाराज किसानों का आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है। किसान संघर्ष समिति, पलवल-फरीदाबाद के अध्यक्ष स्वामी श्रद्धानंद ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कायर हैं। यदि आज देवीलाल जिंदा होते तो किसानों के बीच खड़े होते।

स्वामी श्रद्धानंद ने गृहमंत्री अनिल विज पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए तो अनिल विज किसानों का समर्थन करते थे, लेकिन सत्ता मिलने के बाद अब दूर से ही किसानों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पृथला विधायक नयनपाल रावत कभी विधायक बनने के लिए किसानों के चक्कर लगाते थे, लेकिन अब वह भी किसानों के बीच से गायब हैं। हालांकि, कर्मचारी नेता रमेश ने कहा कि कर्मचारी संगठन किसानों के साथ हैं। इस दौरान किसानों ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks