जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो शातिर गोमांस तस्कर गिरफ्तार, पचास किलो गो मांस बरामद

*एटा ~ जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो शातिर गोमांस तस्कर गिरफ्तार, पचास किलो गो मांस बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा दो शातिर गोमांस तस्करों को करीब पचास किलो गोमांस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 29.04.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान आनन्दा दूध की डेरी के पास से दो संदिग्ध अभियुक्तों को *50 किलो गो मांस* के साथ गिरफ्तार किया गया है, तथा दो अन्य अभियुक्त मौके से भाग निकले। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना जैथरा पर *मुअसं – 187/20 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
1- काशिम पुत्र अनवर खां निवासी नंगला झूडा थाना जैथरा एटा।
2- इशरार पुत्र अनवर खां निवासी उपरोक्त्त

*बरामदगीः-*
1. करीब पचास किलो गोमांस बरामद।
2- एक मोटरसाइकिल

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी
2- उप निरीक्षक जयपाल सिंह मलिक
3- आरक्षी विशाल सोलंकी
4- आरक्षी अनुज तोमर
5- आरक्षी चालक दीपक त्रिवेदी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks