
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, भदकी चौराहा के पास से की गई गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनाँक 16-11-2020 को वादी श्री रनवीर सिंह पुत्र नरेश सिंह निवासी ग्राम मिलकिया पहाड़पुर थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी ने अपनी पुत्री रोशनी की शादी दिनांक 28.06.2020 को सत्यभान पुत्र शिशुपाल निवासी महमूदपुर पट्टी थाना नयागांव एटा के साथ की थी, दिनांक 15-11-2020 को अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसके ससुरालीजन द्वारा उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 253/2020 धारा 498A/304B भादंवि व ¾ द.प्र.अधि.* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 04-12-2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी पति सत्यभान को भदकी चौराहा के पास से समय करीब 07.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही घटना में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
- सत्यभान पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी महमूदपुर पट्टी थाना नयागांव एटा
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल:-
- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
- उपनिरीक्षक सोहनलाल
- आरक्षी मधूसुदन
- आरक्षी शिवम चौहान