
*#Agra….* *एमएलसी चुनाव 2020* *आगरा खंड शिक्षक सीट पर प्रथम वरीयता में नहीं हुआ फैसला* *मतगणनास्थल पर हंगामा* आगरा खण्ड स्नातक सीट पर गुरुवार को शुरू हुई मतगणना में प्रथम वरीयता के वोटों से विजेता का फैसला नहीं हो पाया। रात नौ बजे तक ये वोट गिने गए। कुल 21,000 वोट पड़े थे। इनमें से किसी को 50 फीसदी से ज्यादा नहीं मिलने के कारण विजेता का फैसला नहीं हो पाया। अब द्वितीय वरीयता के वोट गिने जाएंगे। मतगणना में खेल का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी ने पंडाल में हंगामा करने के बाद पुनर्मतदान के लिए आवेदन दिया है। अफसरों ने भाजपा प्रत्याशी को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए पंडाल में तीन से चार टेबल पर मतगणना का कार्य प्रभावित हुआ। अफसरों का तर्क है कि हर टेबल की वीडियोग्राफी कराई जा रही है । *प्रथम वरीयता के वोटों में प्रथम चरण में यह नतीजा रहा* ▪️भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर दिनेश वशिष्ठ-2,718 मत ▪️निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल-2601 मत ▪️निर्दलीय प्रत्याशी जगवीर किशोर जैन-2,239 मत ▪️समाजवादी प्रत्याशी हेवेंद्र- 1,270 मत