स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन
जिला पंचायत परिसर में दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राई साईकिल, अन्य उपकरण

एटा। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में चतुर्थ ऑनलाइन रोजगार मेल का आयोजन किया गया। एनआईसी में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुखलाल भारती सहित अन्य अधिकारियों, लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। जनपद में स्वरोजगार संगम योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रोजगार मेले के माध्यम से पांच लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया, तो वहीं पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण वितरण कर लाभान्वित किया गया। उन्हांेने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने का प्रयास किए जा रहे है।
डीएम ने इस दौरान एनआईसी में पुष्पेन्द्र कुमार, विनीत तोमर, अखण्ड प्रताप सिंह, सचिन, रिहान आदि को 24 लाख का लोन मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा प्रियंका सिंह, श्रीमती सुमन कुमारी, संजना, किरन शर्मा, निलाशी गुप्ता विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभान्वित किया गया।
इसी क्रम में जिला पंचायत परिसर स्थित प्रांगण में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों को क्रत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड आदि अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में डीएम सुखलाल भारती, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, समाज कल्याण अधिकारी विकास एसपी सिंह द्वारा 20 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, 03 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, तीन दिव्यांगजनों को कान की मशीन वितरित की गई।