दोहरे हत्याकांड में वांछित चल रहा 25000 रुपए का इनामिया मुख्य हत्यारोपी गन्धर्व चढ़ा पुलिस के हत्थे

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, सात दिन पूर्व शास्त्री पुरम में हुए दोहरे हत्याकांड में वांछित चल रहा 25000 रुपए का इनामिया मुख्य हत्यारोपी गन्धर्व चढ़ा पुलिस के हत्थे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मुअसं- 816/20 धारा 302, 120बी भादंवि* की घटना में वांछित चल रहे 25000 रुपए के इनामिया मुख्य हत्यारोपी गन्धर्व सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 26.11.2020 को शास्त्रीपुरम निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी के पड़ोस के मकान में एक महिला व उसके 8 वर्षीय पुत्र का शव पड़ा हुआ है तथा उस मकान से अंतिम बार उसके पति को ही निकलते देखा है तथा रात्रि में जोधपाल को भी उसी मकान में देखा गया था। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 816/20 धारा 302, 120बी भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे मुख्य हत्यारोपी गन्धर्व सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। साथ ही स्वाट एवं सर्विलांस की एक विशेष टीम गठित कर कोतवाली नगर पुलिस को वांछित सहयोग हेतु लगाया गया। दिनांक 03.12.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे मुख्य हत्यारोपी गन्धर्व सिंह को तरसी तिराहा, बंदायू पटियाली रोड़, सिकंदरपुर वैश्य, कासगंज से समय करीब12.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना वाले दिन (खून में सने) पहने हुए कपड़े कस्बा गंजडुंडवारा में आरोपी की बहिन के घर से बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- गंधर्व सिंह पुत्र स्व. पन्नालाल निवासी ग्राम नगला जैली थाना सिकंदरपुर वैश्य कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks