विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा 03 दिसम्बर 2020 (सू0वि0)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 03.12.2020 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वाधान में जिला दिव्यांगजन अधिकारी के सहयोग से दिव्यांगजनों के हितार्थ कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों के वितरण हेतु विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन जनेश्वर मिश्र मैरिज हाल जिला पंचायत परिसर एटा में किया गया। इस अवसर पर सचिव द्वारा दिव्यांगजनों को उनके कल्याण हेतु विधिक जानकारी दी, तथा उन्होनें बताया कि दिव्यांगजनों का सहयोग करें उनकी उपेक्षा कतई न करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों को यह भी अगवत कराया गया कि जनपद एटा में दिव्यांगजनों के हितार्थ कृत्रिम अंग एवं उनके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले सहायक उपकरणों के लिये कोई भी दिव्यांग बंचित न रह जाये और उनके चिन्हीकरण के लिये आयोजित शिविरों के आयोजनों में सारी सूचना एकत्र किया जाना सुनिश्चित करें।
सचिव द्वारा दिव्यांजनों को बताया कि उन्हें अपनी दिव्यांगता की कमजोरी समझते हुये आगे बढाने के लिए और अपने आप को अपने पैरों पर खडे होने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिये राज्य सरकार एवं केन्द्रीय सरकार द्वारा संचालित बहुउपयोगी योजनाओं को प्रत्येक दिव्यांगजन को अमल में लाना चाहिये और उनका लाभ भी उठाना है। सचिव द्वारा उन्हें यह भी अवगत कराया कराया गया कि अपने हाथों को किसी भी साबुन से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहे अथवा सैनीटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वंय को अस्वस्थ महसूस होने पर चिकित्सक के सम्पर्क करे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks