मंडी समिति परिसर में मतगणना जारी
रात आठ बजे तक आ सकता है फैसला

#Agra….

एमएलसी चुनाव 2020
मंडी समिति परिसर में मतगणना जारी
रात आठ बजे तक आ सकता है फैसला
◾शिक्षक सीट का परिणाम शाम चार, स्नातक सीट का रात आठ बजे तक आने की उम्मीद
◾दोनों के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच लोग है।
◾दोनों सीटों  के 22 उम्मीदवारों की किस्मत के फैसले पर रुझान दोपहर से आने लगेगा। 
◾आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के कुल 12 जिलों की इन सीटों के सभी मतपत्रों की गिनती आगरा के शाहदरा स्थित मंडी परिसर में की जा रही है।
◾मंडी समिति परिसर में पहले मिक्सिंग राऊंड में 25-25 मतपत्रों के बंडल बनाए गए।
◾सुबह आठ बजे से मिक्सिंग राऊंड चल रहा है।
◾सुबह 10 बजे तक शिक्षक और स्नातक सीट पर एक भी राऊंड की मतगणना शुरू नहीं हो सकी है। 
◾मंडी समिति में चल रही शिक्षक और स्नातक चुनाव मतगणना के दौरान पंडाल में पानी-खाना ले जाने पर रोक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए हंगामा किया।
◾एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने जिला टाइम्स को बताया कि मतगणना पंडाल में खाने पीने की कोई भी वस्तु नहीं जाएगी। भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया है।
◾मतगणना परिसर को सील किया गया है, एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए
◾शिक्षक एमएलसी सीट पर 258 मतदेय स्थल हैं। यहां मतगणना का परिणाम जल्दी आएगा।
◾स्नातक सीट पर 400 से अधिक मतदेय स्थल हैं। मंगलवार को शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद कन्नौज, कानपुर समेत कई जिलों से इकठ्ठा होकर सील मतपेटियां बुधवार सुबह पांच बजे तक मतगणना स्थल मंडी समिति पहुंची थीं। 
◾मतपेटियों की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है, स्ट्रांग रूम के आस-पास भी कोई नहीं भटक सकता।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks