नशे और ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए

नशे और ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए
रुद्रपुर – कुमाऊ आईजी अजय रौतेला उधमसिंहनगर जनपद की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट दिखाई दिए समीक्षा बैठक के दौरान आईजी रौतेला ने पुलिस अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊ आईजी अजय रौतेला रुद्रपुर पहुचे और पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए उन्होंने कोतवाली और थानों में लंबित पड़े केस को जल्द निपटाने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने सीओ को पुलिस मैस का निरीक्षण करने को भी कहा उन्होंने जनपद के सीओ से मैस में जा कर खाना खा कर खाने की गुणवत्ता जांचने को कहा श्री रौतेला ने कहा पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में कोई लापरवाही न बरते

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks