LAC पर चीन की हालत खराब रोजाना सैनिक बदलने पर मजबूर, भारत के जवान वहीं हैं डटे

LAC पर चीन की हालत खराब रोजाना सैनिक बदलने पर मजबूर, भारत के जवान वहीं हैं डटे

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों की वार्ता जारी है. मई में भारतीय सेना के साथ हुए टकराव के बाद चीन ने कड़ाके की सर्दी में भी एलएसी पर भारी संख्या में सैनिकों को तैनात किया हुआ है. हालांकि चीन के सैनिक सर्दी सहन नहीं कर पा रहे हैं. कड़ाके की सर्दी को झेल न पाने के कारण चीन अपने सैनिकों को रोजाना बदल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक एलएसी के पास कठोर मौसम में तैनात चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों का मनोबल कम हुआ है. वहीं, भारतीय सेना के जवान अपने स्थान पर डटे हुए हैं.

न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ आगे की पोस्ट पर तैनात भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों की तुलना में अपने पदों पर अधिक समय तक रह रहे हैं. तापमान में जारी गिरावट और कठोर सर्दियों के कारण चीन अपने सैनिकों को रोजाना घुमाने के लिए मजबूर है, क्योंकि वो सर्दी को झेल नहीं पा रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि एलएसी पर भारतीय जवान इसलिए भी ज्यादा लंबे समय तक एक ही स्थान पर डटे हुए हैं, क्योंकि उनमें से ज्यादातर ऊंचाई वाले स्थानों पर ड्यूटी कर चुके हैं. सर्दियों के मौसम में चीनी सेना के सामने इस वक्त सियाचिन और पहले से ही लद्दाख में ड्यूटी कर चुके भारतीय सेना के जवानों को तैनात किया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks