मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न , भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह से लगे

मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न , भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह से लगे।
आगरा खन्ड के अन्तर्गत शिक्षक एवं स्नातक वर्ग से विधान परिषद् सदस्य हेतु हुआ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, आज़ सुबह सही आठ बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई, मतदाताओं को सैनेटाजर, हैन्ड वाश के बाद ही मतदान प्रक्रिया में शामिल होने दिया गया। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह , पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा एवं सीओ कासगंज,आर पी तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मुस्तैदी से शांति पूर्ण मतदान के लिए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टैसिग के साथ अपने हसरतें जमाए, सहावर के एक मतदान केंद्र पर अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तुरन्त पहुंच गए और दूसरे पक्ष को संतुष्ट किया। बताया जाता है कि साय ४.३० बजे तक स्नातक वर्ग के लिए वोटिंग ४२.९६ तथा शिक्षक वर्ग के लिए ७९.२४ प्रति शत रही। ५ बजे सही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग बूथों से पोलिंग पार्टियों ने प्रस्थान किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks