किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं शाहीन बाग एक्टिविस्ट बिल्किस दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया

किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं शाहीन बाग एक्टिविस्ट बिल्किस दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया

शाहीन बाग प्रदर्शन से चर्चा में आईं बिल्किस दादी किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सिंधु बॉर्डर पहुंचीं. यहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

राजधानी दिल्ली से लगने वाली सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है और इस आंदोलन में अब शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने किसानों को अपना समर्थन दिया है.

इसी सिलसिले में आज शाहीन बाग प्रदर्शन से चर्चा में आईं बिल्किस दादी सिंधु बॉर्डर पहुंचीं. यहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इससे पहले बिल्किस दादी ने कहा था कि हम किसानों की बेटियां हैं, हम आज किसानों के विरोध का समर्थन करेंगे. हम अपनी आवाज उठाएंगे, सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए.

बता दें कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली से लगे सीमा बिंदुओं पर मंगलवार को लगातार छठे दिन डटे हैं. किसानों को आशंका है कि इन कानूनों के कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त हो जाएगा.
इस विरोध प्रदर्शनों को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने किसान संगठनों की आज बैठक बुलाई है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks