
*#Etah…* *एमएलसी चुनाव 2020* *फर्जी 2 मतदाताओं को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में* अलीगंज क्षेत्र में एमएलसी चुनाव को लेकर जगह जगह पुलिस प्रशासन अपनी मौजूदगी में शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए सक्रिय है। लेकिन कुछ लोग पुराने ढर्रे को लेकर फर्जी तरीके से मतदान करने पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। अलीगंज क्षेत्र के निवासी शैतान सिंह का वोट डालने आए चेतन से जब आईडी प्रूफ मांगा गया तो उस पर संबंधित वोटर आईडी प्रूफ नहीं दिखा सका। यही मामला एक अन्य व्यक्ति के साथ रहा। फर्जी मतदान करने को लेकर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपित दोनों व्यक्तियों को कोतवाली अलीगंज में बैठा दिया हैं। अलीगंज क्षेत्र में सीओ अजय कुमार, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।