
#Agra….
एमएलसी चुनाव 2020
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए मतदान जारी
◾सुबह वोटिंग के लिए कम मतदाता पहुंचे मतदान केंद्र
◾कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम
◾आगरा स्नातक एवं शिक्षक खंड सीट निवार्चन (एमएलसी चुनाव) के लिए आगरा समेत 12 जिलों में स्नातक और शिक्षक मतदाता वोट डाल रहे हैं।
◾एमएलसी चुनाव के लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, औरेया, फरुर्खाबाद, कन्नौज, इटावा मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
◾आगरा जिले में शिक्षक मतदाता सात हजार और कुल स्नातक मतदाता 28 हजार हैं। आगरा जिले में शिक्षक सीट के लिए 28 बूथ हैं, जबकि स्नातक के 56 बूथ कुल 84 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है।
◾एटा में 34 बूथों पर मतदान जारी हैं। जिसमें 25 बूथ स्नातक और 9 शिक्षक निर्वाचन हेतु बनाये गए हैं। जहाँ स्नातक के 15670 और शिक्षक के 1425 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
◾आगरा खंड शिक्षक सीट पर 16 और स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। स्नातक सीट पर कुल 2.82 लाख और शिक्षक सीट पर 30 हजार मतदाता हैं
◾चुनाव सभी जनपदों में सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ।
◾शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
◾मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है
◾मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई
◾वोट डालने के लिए मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य है
◾सुबह वोटिंग के लिए कम मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे।
◾अलीगढ़ में 91 बूथों पर मतदान हो रहा है। स्नातक प्रत्याशी के लिए 74 बूथों पर 47532 व शिक्षक प्रत्याशी के लिए 5242 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे।
◾मतदान केंद्र पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर व साबुन-पानी के इंतजाम