
एटा ~ थाना जलेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा कर्मियों के साथ अभद्रता तथा मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, पांच अभियुक्तों को थाना जलेसर पुलिस ने कल भेजा था जेल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 491/20 धारा 147, 332, 353, 504, 356, 506 भादंवि की घटना में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 28.11.2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना जलेसर के डाॅ. अजेन्द्र प्रताप एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 28.11.2020 को दोपहर के समय कुछ लड़के स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर वीडियो सूट कर रहे थे जब वहां उपस्थित कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उक्त लड़कों ने स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के साथ अभद्रता एवं मारपीट की। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 491/20 धारा 147, 332, 353, 504, 356, 506 भादंवि बनाम 8 नफर नामजद एवं 40-50 अज्ञात युवकों* के पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 01.12.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पत्थर की सराय पेट्रोल पंप के सामने से समय करीब 7:45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट- घटना से संबंधित पांच अभियुक्तों को कल दिनाँक 30.11.2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- अदनान उर्फ गदर पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी मोहल्ला सादात कस्बा व थाना जलेसर एटा
2- हैदर अली पुत्र मोहम्मद सब्बन निवासी उपरोक्त
3- इमरान पुत्र नासिर निवासी उपरोक्त।