
मेरठ मंडल आयुक्त अनिता सी मेश्राम तथा पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार सोमवार 30 नवंबर को आयुक्त सभागार में हुए पत्रकारों से मुखातिब
—————————————
पत्रकार वार्ता में दी उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
——————————————
1 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा दोनों मंडलों के सभी 9 जिलों में मतदान
———————————-
शाम 4 से 5 बजे के बीच डाल सकेंगे कोरोना पॉजिटिव मरीज अपना मत
————————————————
कोरोना पॉजिटिव मरीजों , तथा आइसोलेशन में रहने वाले सभी मरीजों को प्रशासन सूचना के बाद लाएगा मतदान स्थल तक एंबुलेंस से
——————————————
आईजी प्रवीण कुमार ने कहां ,निष्पक्ष पारदर्शी तथा शांति पूर्ण चुनाव के लिए मेरठ जोन के सभी 9 जिलों में पुलिस रहेगी मुस्तैदी से तैनात।
————————————–
मेरठ ।आज आयुक्त सभागार में मेरठ मंडल आयुक्त अनीता सी मेश्राम तथा पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता करते हुए मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर विस्तार से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की 1 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान होगा जिसमें कोरोला पॉजिटिव मरीजों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए शाम 4:00 से 5:00 बजे तक वोट डालने का अधिकार दिया गया है । करो ना पॉजिटिव मरीज चाहे अस्पताल में है या फिर होम आइसोलेशन में दोनों ही स्थिति में जिला प्रशासन से अनुमति ली जाएगी और जिला प्रशासन एंबुलेंस से मतदान स्थल तक पीपी ई किट पहनाकर वोट डालने की अनुमति देगा आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने बताया स्नातक के लिए 30 प्रत्याशी तथा शिक्षक के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है दोनों मंडलों के 9 जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर ,शामली ,मेरठ ,बागपत गाजियाबाद, हापुड ,बुलंदशहर तथा गौतम बुध नगर ,शामिल है उन्होंने बताया की सभी 9 जिलों में 113 मतदान केंद्र मेरठ खंड स्नातक के लिए तथा शिक्षक के लिए 111 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आयुक्त के मुताबिक स्नातक निर्वाचन के सभी 9 जिलों में 2,97,320 तथा शिक्षक के लिए 33040 मतदाता अपना मत डाल सकेंगे उन्होंने बताया कि सभी 9 जिलों में स्नातक के लिए 372 मत दें य स्थल तथा शिक्षक के लिए 116 मत देय स्थल होंगे जिसके लिए 57 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 108 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है
उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा
आयुक्त के मुताबिक 3 दिसंबर को परतापुर स्थित कताई मील मे सभी 9 जिलों के मतदान की मतगणना होगी आईजी प्रवीण कुमार ने बताया की निष्पक्ष, पारदर्शिता, तथा शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस ब ल मतदान स्थलों पर तैनात रहेग। जहां उच्च अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर मतदान स्थलों का निरीक्षण करेंगे वही इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी भी मतदान स्थल पर तैनात रहेगा साथ ही उन्होंने कहा की कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा तथा मतदान स्थल से 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का प्रसार प्रचार के लिए टेबल नहीं लगने दी जाएगी ताकि मतदाता को प्रलोभन ने दिया जा सके पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाधिकारी के. बालाजी भी मौजूद रहे