पत्रकारों ने की राकेश सक्सैना पत्रकार के हत्या की घोर निन्दा

पत्रकारों ने की राकेश सक्सैना पत्रकार के हत्या की घोर निन्दा।
सोरों – पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक सूकर क्षेत्र समाचार कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वोवी ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे बलरामपुर में पत्रकार राकेश सक्सैना की नृशंस हत्या की पत्रकारों द्वारा घोर निंदा की गई तथा एक के बाद एक पत्रकारों की हो रही हत्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सभी पत्रकारों द्वारा प्रदेश सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय किए जाने की मांग की गई।बैठक में समस्त उपस्थित पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर पत्रकार राकेश सक्सेना को भावभीनी श्रद्धांजली दी तथा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह मृतात्मा को अपने ही चरणों में स्थान दे तथा परिवारीजनो को इस महान दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। बैठक में दिलीप सक्सैना, डॉ राजीव बरबारिया, पुष्पेन्द्र सोनी, विजय दुबे, योगेश तोमर, राहुल दुबे, सचिन उपाध्याय, कैलाश पंडा, अभय सक्सैना, रीतेश द्विवेदी, मनोज पाराशर आदि पत्रकार उपस्थित रहे।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks