पुलिस की छापामारी, तीन जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 2650 रुपये तथा तास पत्ता बरामद

एटा ~ थाना रिजोर पुलिस की छापामारी, तीन जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 2650 रुपये तथा तास पत्ता बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा तीन जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 29.11.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हेम सिंह उर्फ केहरी की समर के पास से 03 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए समय करीब 15.45 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर 2650 रुपये तथा ताश पत्ता बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रिजोर पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- मुकेश पुत्र दुर्ग पाल निवासी शहवाजपुर थाना रिजोर
2- पंकज पुत्र महेश पाल निवासी महगानी थाना रिजोर
3- योगेंद्र पुत्र श्यौराज निवासी उपरोक्त

बरामदगी
1- 2650 रुपये तथा ताश गड्डी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks