महिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी…!

महिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी…!
“सजन भये कोतवाल हमे डर काहे का”
आज आधे दिन की ओपीडी में 10 बजे तक कोई चिकित्सक नही आया
पैरामेडिकल स्टाफ के सहारे चला अस्पताल
एटा। जिले के महिला अस्पताल में इन दिनों चिकित्सको की मनमानी चरम पर है।मरीजों की लंबी लाइन सिर्फ पैरामेडिकल स्टाफ के सहारे निपटाई जा रही है। महिला पुरुष चिकित्सक सीएमएस की मेहरबानी पाकर अपनी मर्जी से आते जाते है।यूँ तो आज गुरु नानक जयंती के कारण आधेदिन का अवकाश था लेकिन 9 बजे से 10 बजे तक कोई चिकित्सक नही आया प्रेस टीम ने 9-30 बजे सुबह दौरा किया तो कोई चिकित्सक अपने कक्षों में मौजूद नही था सीएमएस के कार्यालय जाकर जब देखा गया तो बताया गया सीएमएस भी नही है। मनमर्जी से ड्यूटी कर रहे चिकित्सको की लापरवाही से अब उक्त अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही जो आये दिन की बात है क्या उच्चाधिकारी डॉक्टरों की मनमर्जी पर लगाम कस सकेंगे…?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks