मैक्स की टक्कर से ग्रमीण की मौके पर हुई मौत।
परिजनों में मचा कोहराम।

कासगंज।अमांपुर। कोतवाली क्षेत्र के सहावर रोड पर स्थित बनूपुरा पर रविवार की देर रात मैक्स गाड़ी की टक्कर से ग्रमीण की मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साए ग्रामीणों ने सहावर रोड पर जाम लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद ने लोंगों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। पप्पू यादव उम्र 40 वर्ष पुत्र पन्ना लाल निवासी बनूपुरा पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी सहावर की तरफ से तेज गति से आ रही मैक्स गाड़ी युपी 82 टी 9427 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थीं कि पप्पू की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।