IAF ने चलाया स्पेशल रेस्क्यू अभियान, कोरोना पॉजिटिव वैज्ञानिकों की हुई घर वापसी

IAF ने चलाया स्पेशल रेस्क्यू अभियान, कोरोना पॉजिटिव वैज्ञानिकों की हुई घर वापसी

भारतीय वायु सेना ने एक विशेष बचाव अभियान चलाया. इस अभियान के तहत 50 भारतीय वैज्ञानिकों के ग्रुप को मध्य एशियाई देश से एक विशेष सी -17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान में वापस लाया गया है. खास बात ये है कि इन वैज्ञानिकों के ग्रुप में कुछ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. दरअसल ये सभी वैज्ञानिक एक समझौते के तहत सेंट्रल एशिया में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जैसे ही वैज्ञानिकों के समूह के बीच कोरोना वायरस के फैलने की जानकारी मिली, तुरंत सेंट्रल एशिया में भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया. तुरंत संबंधित सरकारी अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना से पूछा कि क्या यह वैज्ञानिकों के उस समूह को वापस ला सकती है, जिसमें कोविड के मरीज शामिल थे. बता दें कि भारतीय वायु सेना ने चीन और दुनिया के अन्य हिस्सों में वुहान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया था लेकिन उसने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को नहीं लाया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks