किसान अगर आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाएं : अखिलेश

*#Lucknow….* * *किसान अगर आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाएं : अखिलेश यादव* कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन के चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को आतंकवादी कहना उन्हें अपमानित करना है। अखिलेश यादव ने रविवार को ट्विट करके भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने किसानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा पानी की बौछार और किए गए लाठीचार्ज की भी निंदा की। ट्विट कर कर अखिलेश ने लिखा, किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निष्कृटम रूप है। ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा-बड़ा व्यापार, दुकानदारी, सड़क, परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों को गिरवी रखने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के अनुसान किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks