
#Etah…
आज शाम से 48 घंटे का ड्राई डे
बेचते या खरीदते मिले शराब और बीयर तो होगी कड़ी कार्रवाई
आज शाम से जनपद में 48 घंटो के लिये देशी शराब,अंग्रेजी शराब,बीयर की दुकानें,माडल शाप,भांग की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद खण्ड शिक्षक एवं स्नातक निवार्चन मे 1 दिसम्बर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। चुनाव के मद्देनजर पूरे जनपद में 48 घंटो के लिये देशी शराब,अंग्रेजी शराब,बीयर की दुकानें,माडल शाप,भांग की दुकानें बंद रहेंगी । जो दुकानदार चोरी चुपके बेचते हुए पकड़े जाएंगे उनका लाइसेन्स तो रद्द होगा ही उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी किया जायेगा।
जिला आबकारी अधिकारी अभय गंगवार ने बताया कि जनपद भर मे आबकारी विभाग,पुलिस के अलावा कई और लोग इन पर नजर रखेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी जो शिक्षक निवार्चन क्षेत्रों से होने वाले निवार्चन में बोनाफाइड मतदाता है उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान दिवस 1 दिसम्बर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है।