
एटा – थाना मारहरा पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते तीन शातिर अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, लूट चोरी की कई घटनाओं का अनावरण, तीन अवैध तमंचा छह जिंदा कारतुस, लूटी गई नकदी व ज्वैलरी बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लूटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा लूट की योजना बनाते समय तीन शातिर लुटेरों को 3 अवैध तमंचा छह जिंदा कारतूस, लूटी गई नकदी व ज्वेलरी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है
घटनाक्रमानुसार दिनांक 29.11.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बनाते तीन लुटेरों को विकास तोमर के बंद पड़े भट्टे के पास से समय 23.55 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा दो अन्य लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। अभियुक्तों की जामातलाशी व मौके से 3 अवैध तमंचा छह जिंदा कारतूस 315 बोर, लूटी गई नकदी ₹20000 व ज्वेलरी बरामद की गयी हैं। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह अपने फरार साथियों के साथ यहां बैठ कर लूट की योजना बना रहे थे। हमारा सक्रिय गिरोह है तथा हम पिछले 8-10 वर्षों से आसपास के जनपदों में चोरी, लूट व नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 11.09.2020 को नगला बाग में हम तीनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नकबजनी कर नगदी व जेवरात की चोरी की थी तथा दिनांक 13.10.2020 को मारहरा थाना क्षेत्र के गांव ककरेट में एक घर में नकब लगाकर नगदी व जेवरात की चोरी की थी। उपरोक्त घटनाओं के संबंध में थाना मारहरा पर मुअसं- 180/20 धारा- 457, 380 भादंवि व मुअसं-208/20 धारा 457, 380 भादंवि पंजीकृत है। पास खड़ी मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हमने इसी मोटरसाइकिल से दिनांक 28.10.2020 को कस्बा मिरहची से एक कार का शीशा तोड़कर एक बैग चुराया था जिसमें ₹50000 थे वह हमने आपस में बांट लिए थे तथा अब यही पैसे और जेवरात शेष बचे हैं। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा, एटा पर मुअसं- 264/20 धारा 398, 401, 420 भादंवि व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा घटना में फरार चल रहे लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- हनीफ उर्फ पप्पू उर्फ तालिब पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला हैदरगंज थाना अलीगंज जनपद बरेली।
2- पप्पू उर्फ तोड़ी पुत्र सिकंदर निवासी उसेता थाना बिनावर, जनपद बदायूं।
3- सलमान उर्फ मक्खी पुत्र राशिद निवासी मोहल्ला माली थाना फतेहगंज वेस्ट जनपद बरेली।
हनीफ पुत्र हमीद अली का आपराधिक इतिहास।
1- मु0अ0सं0- 1166/11, धारा-302, 394 भादवि, थाना- सहसवान (बदायूं)
2- मु0अ0सं0- 144/12, धारा-302, 394 भादवि, थाना- वजीरगंज (बदायूं)
3- मु0अ0सं0- 245/12 धारा 394 भादवि वजीरगंज (बदायूं)
4- मु0अ0सं0- 256/12 धारा 304, 394, 323 भादवि विसातगंज (बदायूं)
5- मु0अ0सं0- 294/12 धारा 302, 394, 323, 307, 449, 504, 506 भादवि मूसाझाग(बदायूं)
6- मु0अ0सं0- 314/12 धारा 394 भादवि वजीरगंज (बदायूं)
7- मु0अ0सं0- 322/12 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि वजीरगंज (बदायूं)
8- मु0अ0सं0- 324/12 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट वजीरगंज (बदायूं)
9- मु0अ0सं0- 331/12 धारा 302, 308 भादवि जफीरनगर (बदायूं)
10- मु0अ0सं0- 340/12 धारा 392 भादवि विसौली (बदायूं)
11- मु0अ0सं0- 341/12 धारा 302, 308 भादवि जफीरनगर(बदायूं)
12- मु0अ0सं0- 408/12 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट अलीगंज (बरेली)
13- मु0अ0सं0- 456/12 धारा 323, 325, 504 भादवि बिनावर (बदायूं)
14- मु0अ0सं0- 874/12 धारा 459 भादवि उझयानी (बदायूं)
15- मु0अ0सं0- 60/15 धारा 395, 304 भादवि अलीगंज (बरेली)
16- मु0अ0सं0- 62/15 धारा 413 भादवि विरासत गंज (बरेली)
17- मु0अ0सं0- 546/15 धारा- 379 भादवि बारादरी (बरेली)
18- मु0अ0सं0- 549/15 धारा 379, 427 भादवि बारादरी (बरेली)
19- मु0अ0सं0- 782/15 धारा 457, 380 भादवि बारादरी (बरेली)
20- मु0अ0सं0- 499/16 धारा 395, 397, 412 भादवि आंवला (बरेली)
21- मु0अ0सं0- 399/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट आंवला (बरेली)
22- मु0अ0सं0- 217/19 धारा 457, 380 भादवि उझयानी (बरेली)
23- मु0अ0सं0- 249/19 धारा 457, 380 भादवि उझयानी (बरेली)
24- मु0अ0सं0- 252/19 धारा 399, 402 भादवि उझयानी (बरेली)
25- मु0अ0सं0- 254/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि उझयानी (बरेली)
26- मु0अ0सं0- 339/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट उझयानी (बरेली)
पप्पू उर्फ तोड़ी उर्फ मोटा का आपराधिक इतिहास।
1- मु0अ0सं0- 448/90, धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना- बिनावर (बदायूं)
2- मु0अ0सं0- 135/03, धारा-8/21 NDPS ACT, थाना- बिनावर (बदायूं)
3- मु0अ0सं0- 34/05 धारा 3/4 गुंडा एक्ट बिनावर (बदायूं)
4- मु0अ0सं0- 258/08 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बिनावर (बदायूं)
5- मु0अ0सं0- 109/14 धारा 3 यूपी गुंडा एक्ट बिनावर (बदायूं)
6- मु0अ0सं0- 652/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 302 भादवि बिनावर (बदायूं)
7- मु0अ0सं0- 331/16 धारा 110 (g) दप्रसं बिनावर (बदायूं)
8- मु0अ0सं0- 20/17 धारा 110 (g) दप्रसं बिनावर (बदायूं)
मक्खी उर्फ सलमान का आपराधिक इतिहास।
1- मु0अ0सं0- 274/15, धारा- 396, 412, 201, 120बी भादवि, थाना- बारादरी (बरेली)
2- मु0अ0सं0- 304/15, धारा- 147, 148, 149, 307, 398, 401 भादवि, थाना- बारादरी (बरेली)
3- मु0अ0सं0- 546/15, धारा- 307 भादवि, थाना- बारादरी (बरेली)
4- मु0अ0सं0- 547/15, धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि, थाना- बारादरी (बरेली)
5- मु0अ0सं0- 782/15, धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना- बारादरी (बरेली)
बरामदगीः-
1- 3 अवैध तमंचा, छह जिंदा कारतूस 315 बोर
2- लूटी गई नकदी ₹20000
3- ज्वेलरी (480 ग्राम)
4- एक फर्जी आधार कार्ड
5- एक मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी
2- उ.नि. मंजीत सिंह
3- उ.नि. अभिमन्यु शर्मा
4- आरक्षी अनिल कुमार
5- आरक्षी रजनीश कुमार
6- आरक्षी जगवीर सिंह
7- आरक्षी चालक शुभम कुमार।