5 दिन से लापता छात्र का नहीं मिला कोई सुराग

5 दिन से लापता छात्र का नहीं मिला कोई सुराग

एटा कोतवाली नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर से कक्षा दसवीं का छात्र 5 दिन से लापता है। जो श्याम विहार कॉलोनी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है जो 24 नवंबर 2020 से शाम करीब 3:00 बजे से लापता है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है जिसकी शिकायत थाना कोतवाली नगर तथा चौकी वर्मा नगर कॉलोनी से की गई लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला फिर भी कोतवाली नगर तथा चौकी प्रभारी की तरफ से किसी भी तरह से काफी कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिला

कुसुम लता पत्नी श्री रमेश चंद्र निवासी अंबेडकर नगर एटा थाना कोतवाली नगर निवासी एटा का मूल निवासी है। जिसका बेटा अजय प्रताप उम्र करीब 17 वर्ष जो श्याम विहार कॉलोनी पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। जो 24 नवंबर 2020 को शाम करीब 3:00 बजे से लापता है जिसे उसके स्कूल के मित्र रितिक पुत्र श्री उपदेश निवासी वर्मा नगर एटा तथा अभय शर्मा पुत्र श्री आदेश शर्मा निवासी नलकूप कॉलोनी एटा बुलाकर ले गया जो अभी तक लौट कर नहीं आया जिसकी काफी खोजबीन की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। कुसुम लता का बेटा अजय प्रताप का फोन भी 24 नवंबर से बंद जा रहा है जिसकी लिखित शिकायत कोतवाली नगर एटा तथा चौकी प्रभारी पर की गई है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks