
एटा
एटा- थाना अलीगंज माता,पिता के साथ मारपीट करने बाला पुत्र माता पिता की सिकायत के बाद, अलीगंज पुलिस ने मो0 बालकिशन को अपने माता – पिता के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला वाँछित अरोपी बेटा अवैध असलाह कारतूस सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 414/2020 धारा 323, 506 भादवि की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त रामजी को अवैध असलाह कारतूस ( एक अदद तमंचा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की,
घटना- दिनांक 27.11.2020 को वादी श्री प्रदीप कुमार पुत्र श्री रमेश चन्द्र निवासी मौ0 बालकिशन कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गई कि मेरा इकलोता बेटा रामजी गुप्ता घर में रखे रूपया एवं चीज आदि निकाल कर ले जाता है तथा मना करने पर मुझे तथा मेरी पत्नी को मारता पीटता तथा जान से मारने की धमकी देता है और अपने साथ में हमेशा अवैध तमंचा कारतूस रखता है कि दी। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं- 414/2020 धारा 323/506 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 28.11.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त रामजी उपरोक्त को मुखबिर खास की सूचना मवेश अस्पताल अलीगंज कायमगंज रोड से समय 08.30 बजे अवैध असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया तथा *अभियुक्त के विरुद्ध अवैध असलाह कारतूस बरामदगी के संबंन्ध में थाना अलीगंज पर विरुद्ध मु0अ0स0 415/2020 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- रामजीलाल पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मौ0 बालकिशन कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।
बरामदगी:-
1- 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
- उपनिरीक्षक संजयसिंह
- आरक्षी 1213 उमंग चौधरी
- आरक्षी 355 मनीष कुमार