मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश सूर्यांश दुबे को ढेर,3लाख का इनामी

आजमगढ़. आतंक का पर्याय बना 3 लाख के इनामी बदमाश सूर्यांश दुबे और पुलिस के बीच सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश सूर्यांश दुबे को ढेर कर दिया. वहीं बदमाश की गोली से स्वाट टीम प्रभारी और एक आरक्षी भी घायल हो गया, जिन्हे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. जिले के एक व्यापारी को गुरुवार को सूर्यांश दुबे ने मैसेज किया था. जिसमें उसने व्यापारी से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम उसकी सरगर्मी के साथ तलाश में जुट गई. इसी बीच स्वाट टीम को गुरुवार की शाम को जानकारी मिली कि तरवां के बहुचर्चित दलित ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या में वांछित 3 लाख रुपये का इनामी सूर्यांश दुबे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सरायमीर थाना क्षेत्र में जा रहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks